Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: कोरोना और डेंगू दोनों का डबल अटैक, एक दिन में सामने...

देहरादून: कोरोना और डेंगू दोनों का डबल अटैक, एक दिन में सामने आए 8 नए मरीज

देहरादून : उत्तराखंड में संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के तीन और डेंगू के पांच नए मामले दर्ज किए गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

कोरोना अपडेट:
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. चंदन सिंह के अनुसार, राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 70 पहुंच गई है। इनमें 58 मरीज स्थानीय हैं जबकि 12 बाहरी राज्य से संबंधित हैं। राहत की बात ये है कि अब तक 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, और सभी वर्तमान मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

  • 5 एक्टिव केस में से 3 मरीज होम आइसोलेशन में,

  • 1 मरीज कैलाश अस्पताल और

  • 1 मरीज दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

डेंगू का बढ़ता खतरा:
मानसून के बीच डेंगू के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को 5 नए डेंगू मरीज सामने आए, जिनमें:

  • 3 श्री महंत इंद्रेश अस्पताल,

  • 1 एम्स ऋषिकेश,

  • 1 हिमालयन इंस्टीट्यूट जोलीग्रांट में भर्ती है।

अब तक देहरादून जिले में डेंगू के कुल 138 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 116 मरीज रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल 22 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 8173 सैंपल टेस्ट किए हैं और लोगों से साफ-सफाई व सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular