Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की

देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट

भेंट के दौरान पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को राज्य में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई।

इसके आलावा डीजीपी ने पुलिस प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण, एसडीआरएफ की क्षमता वृद्धि, आपदा प्रबंधन, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और जन-सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों की भी जानकारी दी गई।

राज्यपाल ने राज्य में पुलिस व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने तथा आगामी कुंभ एवं अन्य बड़े आयोजनों के दृष्टिगत सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाए रखने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular