Homeराज्यउत्तराखण्डदरिंदे बाप की करतूत, दांत से काटकर बच्चों को करता था टॉर्चर

दरिंदे बाप की करतूत, दांत से काटकर बच्चों को करता था टॉर्चर

masumविज़न 2020 न्यूज:  बचपन में हमारी मां हमें छोड़कर भगवान के पास चली गयी, हमारे बाबा हमें रोज मारते-पीटते हैं, इतना ही नहीं वो हमें दांत से भी काटते है….हमें बचा लो साहब….ये शब्द हैं उन दो मासूम बच्चों के जो सालों से अपने दरिंदे बाप के अत्याचार सह रहें हैं। ऋषिकेश के गुमानीवाला के ये दो मासूम बच्चे शनिवार को पड़ोसियों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे, और अपनी आप बीती सुनाई, पुलिस ने उचित कार्रवाई के लिए मामला परिवार न्यायालय में ले जाने की सलाह दी है। शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रुषाफार्म, गुमानीवाला निवासी एक व्यक्ति आए दिन अपनी 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को बेवजह मारता-पीटता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को दरिंदगी की हद ही पार कर दी। पीटने के बाद उसने बच्चों को दांत से काटा। बच्चों ने बताया कि बचपन में बीमारी के चलते उनकी मां का निधन हो गया था।रिश्तेदारों का भी घर आना-जाना नहीं है। बताया कि पिता की संयुक्त रोटेशन यात्रा बस अड्डे में दुकान है। इस दौरान पड़ोसी पिंकी गुसाईं, मनीषा पंवार, दिल देवी, देवेंद्र बेलवाल, उत्तम सिंह ने पुलिस से पीड़ित बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular