Homeराज्यउत्तराखण्ड6 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं हल्द्वानी, ये...

6 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं हल्द्वानी, ये है वजह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छह नवंबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। रक्षा मंत्री हल्द्वानी आ सकते हैं इसकी जानकारी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

6 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं हल्द्वानी

छह नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आ सकते हैं। दरअसल उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने दी जानकारी 

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular