Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला: 4 दिन की छानबीन के बाद...

हरिद्वार होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला: 4 दिन की छानबीन के बाद फगवाड़ा से दो शूटर गिरफ्तार, गैंगवार का खुलासा

हरिद्वार: हरिद्वार में होटल कारोबारी अरुण कुमार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 जून को खड़खड़ी क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर जानलेवा हमला किया था। हमले में घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद से फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पंजाब के फगवाड़ा से दो बदमाशों मानव हंस और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। अभी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अरुण कुमार स्वयं भी हरियाणा के एक गैंग से जुड़ा रहा है और यह हमला गैंगवार का नतीजा है। दोनों गैंग हरियाणा और पंजाब में सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2