Friday, March 13, 2026
Home बड़ी खबर 70th National Film Awards की तारिख का हुआ एलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

70th National Film Awards की तारिख का हुआ एलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को करेंगी सम्मानित

देहरादून – राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाने की तारीख की जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए गए इस पोस्ट में बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्तूबर को किया जाएगा।

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने की पोस्ट

पोस्ट में लिखा है, “भारतीय सिनेमा के भव्य समारोह के लिए तैयार हो जाएं। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 का आयोजन 8 अक्टूबर 2024 को होगा। बेहतरीन भारतीय फिल्मों को सम्मानित करने वाली एक अविस्मरणीय शाम के लिए बने रहिए।”

सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से है एक

भारत की राष्ट्रपति सभी विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का यह सबसे प्रतिष्ठित पुस्कार है, जो अभिनय, निर्देशन और लेखन जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों के विजेता देश भर के महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं।

साल 1954 में हुई थी शुरुआत

केजीएफ 2 से लेकर ब्रह्मास्त्र जैसी लोकप्रिय फिल्मों ने इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। सबसे ज्यादा पुरस्कार इस बार अट्टम ने अपने नाम किया है। ऋषभ शेट्टी, नित्या मेनन और मानसी पारेख ने इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री का खिताब जीता है। हिंदी भाषा में बनी वेब सीरीज गुलमोहर को भी इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साल 1954 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की की शुरुआत हुई थी। तब इसका नाम स्टेट अवॉर्ड्स था। उस समय क्षेत्रीय भाषा की बेहतरीन फिल्मों को इस सम्मान से नवाजा जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2