Homeराज्यउत्तराखण्डCS ने एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की ली बैठक, दिए ये निर्देश

CS ने एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की ली बैठक, दिए ये निर्देश

Anand Bardhan

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली।

CS ने एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की ली बैठक

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक महीने में कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को लगातार इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके।

नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर किए जाएं तैयार 

मुख्य सचिव ने कहा कि लगातार नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर तैयार किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अंडरग्राउंड पार्किंग पर भी कार्य करने की बात कही। अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए सचिवालय और परेड ग्राउण्ड के साथ ही चकराता रोड पर उपलब्ध स्थानों की फिजिबिलिटी स्टडी करवा ली जाए। उन्होंने सीएमपी में दिए गए सुझावों और नए चिन्हित सम्भावित पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए।

कार्यों को जल्द किया जाए पूरा 

मुख्य सचिव ने इंदिरा मार्केट एवं आढ़त बाजार के कार्यों की प्रगति की जानकारी भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आढ़त बाजार भूमि आवंटन प्रक्रिया नवंबर तक पूर्ण कर शीघ्र अग्रेत्तर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंदिरा मार्केट के फेज-1 और फेज-2 के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने दोनों कार्यों के लिए टाइमलाइन निर्धारित कर शीघ्र प्रस्तुत करने की बात कही। मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि नई बसें शीघ्र संचालित करने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ाने की दिशा में भी लगातार कार्य किए जाने पर बल दिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular