Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन , महिला सुरक्षा और रोजगार...

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन , महिला सुरक्षा और रोजगार को लेकर उठाए सवाल…..

देहरादून : देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस ने आज बीजेपी सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ किया। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया।

इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कई अन्य ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। इस प्रदर्शन में देहरादून महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पूर्व पार्षद उर्मिला थापा कुंभकर्ण की वेशभूषा में नजर आईं। उनका कहना था कि सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है, और उनकी इस वेशभूषा के माध्यम से वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रही थीं।

dehradun

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर, उन्होंने महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है और महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन भाजपा सरकार पिछले 8 सालों से ‘कुंभकर्णी नींद’ में सो रही है।

dehradun

रौतेला ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने के बिल का भी जिक्र किया और कहा कि इस बिल को अभी तक लागू नहीं किया गया है, जो कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।

प्रदर्शन में शामिल टिहरी गढ़वाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने भी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार तीन साल का जश्न मना रही है, जबकि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। रावत ने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन अपराधों पर काबू पाने में विफल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2