Thursday, March 12, 2026
Home Uncategorized स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाएगी कांग्रेस, खास होगा ये...

स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाएगी कांग्रेस, खास होगा ये जश्न

silver jublee

उत्तराखंड स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली के लिए जहां एक ओर सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं विपक्ष भी इसे लेकर पीछे नहीं है। कांग्रेस भी राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न पूरी धूमधाम से बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी है।

स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाएगी कांग्रेस

राज्य स्थापना दिवस के 25  साल पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे खास तरीके से सैलीब्रेट करने का फैसला लिया है। कांग्रेस 14 दिनों तक रजत जयंती पखवाड़ा मनाकर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कांग्रेस ने इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया है।

एक नवंबर से 14 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम 

कांग्रेस ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है। जिसके मुताबिक एक नवंबर को कांग्रेस शहीद स्थल जाकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देगी। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक नवंबर को राजधानी देहरादून की कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचेंगे और शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करेंगे।

केक कटिंग से लेकर होगी आतिशबाजी 

  1.  7 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
  2. 8 नवंबर को इन 25 सालों में सत्तासीन सरकारों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां लगाई जाएगी।
  3. 9 नवंबर को राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रदेश कार्यालय में केक काटकर राज्य स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली का जश्न मनाया जाएगा।
  4. 9 नवंबर की शाम को प्रदेश मुख्यालय व सभी जिला महानगरों में आतिशबाजियां की जाएगी।
  5. 11 से लेकर 14 नवंबर तक प्रदेशभर में कांग्रेस 70 विधानसभाओं में ‘जय उत्तराखंड जय भारत’ तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान जनता से संवाद कर भावी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2