HomeUncategorizedकांग्रेस के सिग्नेचर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों से...

कांग्रेस के सिग्नेचर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों से कर रहे संपर्क

विकास नगर में कांग्रेस जनों के द्वारा सिग्नेचर अभियान चलाया जा रहा है। जिसने अब रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलकर संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं।

कांग्रेस के सिग्नेचर अभियान ने पकड़ी रफ्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में चलाया जा रहे सिग्नेचर अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। ये अभियान नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ता विकासनगर तहसील पहुंचे, जहां अभियान को आगे बढ़ाया गया।

घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों से कर रहे संपर्क

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नशे की बढ़ती लत के खिलाफ समाज को जागरूक करना और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

आज विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने सिग्नेचर कर नशे के खिलाफ इस मुहिम को समर्थन दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात का कहना है कि ये सिग्नेचर अभियान केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि जब लोग खुद इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे तब ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular