Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध, पुतला फूंककर...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध, पुतला फूंककर की बर्खास्तगी की मांग…..

देहरादून / डोईवाला  : उत्तराखंड प्रदेश के बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिए गए विवादित बयान पर राजनीतिक संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरना शुरू कर दिया है और मंत्री की बर्खास्तगी की लगातार मांग की जा रही है।

आज डोईवाला जौलीग्रांट चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मंत्री द्वारा जिस तरह से अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह प्रदेश की संस्कृति और राजनीति के लिए अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत उनके पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस तरह की अमर्यादित भाषा की सदैव निंदा करती है और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है। उनका कहना था कि अगर सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular