Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग भ्रमण पर की कई बड़ी घोषणाएं…जाने...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग भ्रमण पर की कई बड़ी घोषणाएं…जाने क्या है घोषणाएं।

रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे…जहा उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की।

घोषणाओं का विवरण:-

1- मन्दाकनी शरदोत्सव एवं कृषि उद्योगिक विकास मेला, अगस्तमुनी को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।

2- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

3- गौरीकुण्ड में स्थित मॉ गौरी के मन्दिर का सौन्दर्याकरण किया जाएगा।

4- द्वितीय केदार श्री मद्यमहेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा।

5- दशज्यूला क्षेत्र के स्थान जागतोली में मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी।

6- छेनागाड पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।

7- राजकीय पालीटेक्निक चोपता के भवन का निर्माण किया जाएगा।

8- अगस्तमुनी खेल मैदान से चाका हेतु मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

9- लमगौण्डी देवलीघडी ग्राम तीनसोली मोटर मार्ग का नाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड में शहीद हवलदार देवेन्द्र सिंह राणा के नाम पर किया जाएगा।

10- भीरी- मक्कू मोटर मार्ग से परकण्डी सिरवा तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

11- ऊखीमठ में गुप्तकाशी जाखधार त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2