Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूसीसी लागू होने के बाद सीएम धामी की पहली चुनावी जनसभा, भारी...

यूसीसी लागू होने के बाद सीएम धामी की पहली चुनावी जनसभा, भारी संख्या में पहुंचे लोग…

नई दिल्ली – दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र नजफगढ़ में भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान के समर्थन में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यह जनसभा मुख्यमंत्री धामी की यूसीसी लागू होने के बाद पहली चुनावी जनसभा थी, और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में भाजपा के विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और नजफगढ़ की जनता से नीलम पहलवान के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश और राज्य के विकास की सही दिशा में काम कर रही है।

जनसभा में भारी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने पहुंचे और उन्होंने भाजपा के फायरब्रांड नेता की सराहना की। सीएम धामी ने न केवल भाजपा के विज़न को साझा किया बल्कि दिल्ली की जनता से यह भी आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

#CMDhami #Nafegarh #BJP #NeelamPahlwan #UCC #ElectionCampaign #FirebrandLeader #DelhiPolitics

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular