सीएम धामी पहुंचे दून हॉस्पिटल, कालसी बस हादसे में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

घायलों का हालचाल जाना, पारिवारिक जनों से बातचीत कर इलाज का पूरा भरोसा दिया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. जहाँ उन्होंने कालसी क्षेत्र अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का हाल-चाल जाना. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत लोगों की ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री धामी दून अस्पताल पहुंचे. जहाँ सीएम ने बस दुर्घटना के बाद भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी. इसके आलावा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

साथ ही मुख्यमंत्री ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से फोन पर विकासनगर में उपचाराधीन दुर्घटना के घायलों को भी समुचित एवं संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में उपचाराधीन हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का समुचित एवं निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here