Homeराज्यउत्तराखण्डCM धामी ने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की...

CM धामी ने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 21 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने और नए दायित्वों को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात 

नितिन नबीन को हाल ही मैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहम दायित्व सौंपा गया है। जिसके बाद देशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें सोशल मीडिया माध्यमों और मुलाकातों से बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली पहुंचकर नितिन नबीन से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर बधाइयाँ दी

इसके साथ ही शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बीच राजनीतिक विषयों पर भी अहम् चर्चा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार से जुड़े कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति से भी अवगत कराया।

भेंट के दौरान नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा करते हुए राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर खुशी जाहिर की। दोनों नेताओं के बीच संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular