Thursday, February 26, 2026
Home अध्यात्म सीएम धामी ने कैंची धाम में बाबा का आशीर्वाद लेकर स्वच्छता कार्यक्रम...

सीएम धामी ने कैंची धाम में बाबा का आशीर्वाद लेकर स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंची धाम में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सीएम धामी ने यहां पहले मंदिर में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना की। बाबा का आर्शीवाद लेने के बाद उन्होंने यहां बीस मिनट तक ध्यान भी लगाया।

सीएम ने मंदिर में करोड़ों की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न कलाकारों की ओर से श्री राम स्तुति पर भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के बाद सीएम ने कैंची धाम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2