Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने 6 शौचालयों को किया फ्लैग ऑफ, जन स्वास्थ्य को...

सीएम धामी ने 6 शौचालयों को किया फ्लैग ऑफ, जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है उद्देश्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निजी आवास नगला तराई से छह शौचालयों को फ्लैग ऑफ किया गया रवाना। इन शौचलयों को भेजने का मुख्य उद्देश्य जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

सीएम धामी ने 6 शौचालयों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से ‘ एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल की गई है। जिसके तहत आज सीएम धामी ने नगला तराई से छह मोबाइल टॉयलेट वैन का फ्लैग ऑफ किया। ​​इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं।

स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है उद्देश्य

​बता दें कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आलोक में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के अंतर्गत पूर्णागिरि मेले के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular