Sunday, March 8, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड CM धामी ने UPSC में सफल होने वाली बेटियों को दी बधाई,...

CM धामी ने UPSC में सफल होने वाली बेटियों को दी बधाई, कहा – बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की प्रतिभाशाली बेटियों को फोन पर वार्ता कर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

UPSC 2025 में उत्तराखंड की बेटियों ने रचा इतिहास 

UPSC CSE परीक्षा 2025 के परिणाम 6 मार्च को जारी कर दिए गए हैं. देशभर के लाखों युवा छात्र इस परीक्षा को उतीर्ण करने का सपना देखते हैं. लेकिन भारत की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक UPCS CSE में कुछ ही छात्रों का चयन होता है. इन छात्रों के चयन के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प होता है. इस बार उत्तराखंड से भी कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य से निकलकर जहाँ मूलभूत सुविधाएँ भी कई जगहों पर पर्याप्त नहीं होती, इन अभ्यर्थियों ने UPSC CSE परीक्षा पास कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है.

मुख्यमंत्री धामी ने यूपीएससी में सफलता पाने वाली प्रदेश की बेटियों को दी बधाई

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं रैंक तथा टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक प्राप्त करने को प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ा रही हैं.

ये उपलब्धि प्रदेश बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत: CM धामी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रतिभाशाली बेटियां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2