सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत राणा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया, दिल्ली में जताई बदलाव की उम्मीद….

दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री कुलवंत राणा (MLA) के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि जनसभा में दिख रहा देवतुल्य जनता का उत्साह और अभूतपूर्व समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि दिल्ली में कमल खिलना तय है।

May be an image of 4 people and text

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता की नाराजगी को स्पष्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार से लोग पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि AAP के कुशासन की वजह से दिल्ली में भ्रष्टाचारियों और शराब माफियाओं को बढ़ावा मिला है, जिससे आम जनता को बहुत परेशानी हुई है।

May be an image of 4 people and crowd

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता इस बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने के उद्देश्य से 5 फरवरी को कमल का बटन दबाएगी, ताकि राज्य में बेहतर प्रशासन और विकास की दिशा में काम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here