होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सौगात, अब दिया जाएगा वर्दी, भोजन और प्रशिक्षण भत्ता

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की होमगार्ड जवानों को सौगात

देहरादून: देहरादून में उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड मुख्यालय में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का निरीक्षण स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन भी किया।

हर साल 6 दिसंबर को मनाया जाता है होमगार्ड दिवस

हर साल 6 दिसंबर को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया जाता है ताकि होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहित किया जा सके। लेकिन इस साल, मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के कारण 8 दिसंबर को रैतिक परेड आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा का सच्चा उदाहरण जवानों के समर्पण में दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की होमगार्ड संगठन की सराहना

सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड संगठन राज्य में सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। जवान हर स्थिति-परिस्थिति में तत्पर रहते हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने, चारधाम यात्रा, कुम्भ मेला, और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में सक्रिय योगदान देते हैं।

वर्दी, भोजन और प्रशिक्षण भत्ते की घोषणा

प्राकृतिक आपदाओं के समय भी होमगार्ड जवान हमेशा तैयार रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री द्वारा जवानों के लिए वर्दी भत्ता, भोजन भत्ता और प्रशिक्षण भत्ता बढ़ाने की घोषणा की गई।

वर्दी भत्ता के फायदे

अब तक प्रदेश में होमगार्ड जवानों को मुख्यालय से वर्दी दी जाती थी, जिससे कई बार खरीद और सिलाई में दिक्कतें आती थीं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड डॉ. पीवीके प्रसाद ने बताया कि इस नई योजना से जवानों को वर्दी भत्ते के रूप में सीधे लाभ मिलेगा। लेकिन अभी तक वर्दी भत्ते की राशि निर्धारित नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here