Home अध्यात्म मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं, प्रदेश की खुशहाली की कामना।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना की है।

शासकीय आवास परिसर स्थित मंदिर में आराध्य देवी-देवताओं के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत अनुष्ठान किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2