Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण बचाने का भावनात्मक संदेश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर धामी ने भी एक पौधा लगाकर इस भावनात्मक अभियान में सहभागिता निभाई।

यह अभियान लोगों को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करता है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरण सरंक्षण का सुंदर संगम स्थापित किया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर कहा— “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है ”

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें, ताकि भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक श्री समीर सिन्हा और अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular