Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि…..

हल्द्वानी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे। जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित की जा रही है। भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्कूली बच्चों, Ncc और युवाओं व पूर्व सैनिक सहित देश भक्ति में लीन हजारों लोगों ने शिरकत की। यात्रा के शहीद पार्क में पहुंचने पर जहां उत्तराखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले का भारत के तीनों सेनाओं व सशस्त्र बलों के पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश की तरफ जो भी बुरी ताकतें है नजर उठाएंगी उनका यही हस्र होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2