Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, महान राजनीतिज्ञ और लोकप्रिय जन नेता थे। वह एक प्रेरणादायक वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि था। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य के विकास के लिए मजबूत आधार भी तैयार किया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

#AtalBihariVajpayee #Uttarakhand #ChiefMinister #PuskarSinghDhami #Tribute #NationBuilder #IndiaRatna #RememberingAtal #StateDevelopment #Leadership

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular