Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दौरे पर, विष्णुदेव...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दौरे पर, विष्णुदेव साय और मोहन यादव के शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

मोहन यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular