मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से की मुलाकात, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर की चर्चा।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट की। इस दौरान उनसे प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में संचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर मंत्री से नैनीताल के तल्लीताल में स्थित डाकघर को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने, BSNL के 481 टावर लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण पर आगे की कार्यवाही के लिए निर्देशित करने एवं गुंजी में लगे टावर को संचालित किए जाने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here