Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी से उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

सीएम धामी ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हम सभी के मार्गदर्शक ‘पद्म विभूषण’ मुरली मनोहर मुरली मनोहर जोशी जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड के विकास, पर्यावरण संरक्षण व अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन भी मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments