Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास का किया निरीक्षण, चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी दिए निर्देश।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2