Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में किया विकास कार्यों का निरीक्षण,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

चमोली/भराड़ीसैंण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर आज प्रातः काल विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से भेंट कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक एवं सुझाव भी लिए।
Chief Minister, Pushkar Singh Dhami, Inspected, Development Works, Bharadisain, Instructions, Officials, SpeedUp, Work, Assembly, Bharadisain, Gairsain, Chamoli
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular