मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, प्रदेश अध्यक्ष समेत बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद।

देहरादून – 75 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 9:00 बजे सीएम आवास में झंडा फहरा है उसके बाद 9:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुई है। सारे काम शुभ हो गए है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि 75 में गणतंत्र से लेकर 100 वें गणतंत्र तक भारत वर्ष की विकसित यात्रा होगी इस यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here