Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, राहत-बचाव...

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, राहत-बचाव कार्य तेज….

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी क्षेत्र के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने घटना के तुरंत बाद अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और कहा कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि वे खुद इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular