Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का सीएम ने किया शुभारंभ, कहा- काली कुमाऊं...

चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का सीएम ने किया शुभारंभ, कहा- काली कुमाऊं की होली है खास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअली ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंपावत के प्रत्येक घर में इन दिनों उत्साह और उमंग का वातावरण है। उन्होंने उल्लेख किया कि होली का पर्व समीप है और काली कुमाऊं की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश में अलग स्थान रखती है। बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुला, सुर-ताल और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देश में विरल ही देखने को मिलता है।

चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का सीएम ने किया शुभारंभ

चंपावत की पुण्य भूमि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति की धरोहर रही है। ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ केवल सात दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य, मातृशक्ति के सामर्थ्य, युवाओं के उत्साह और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के संकल्प का जीवंत उत्सव है। इस वर्ष महोत्सव को “शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव” के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत Paragliding, Mountain Biking, Hot Air Ballooning, River Rafting, Paramotoring, Bird Watching और Trekking जैसी साहसिक गतिविधियों के माध्यम से चंपावत को राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन विकसित होंगे।

काली कुमाऊं की होली है बेहद खास – सीएम धामी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में मधुबनी चित्रकला एवं आधुनिक कला कार्यशालाएं, क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, लोक संस्कृति कार्यक्रम और जागरूकता कार्यशालाएं इसे बहुआयामी स्वरूप प्रदान करेंगी। साथ ही खाद्य उत्सव पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान देगा। स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों का यह संगम नई पीढ़ी को अपनी खाद्य संस्कृति से परिचित कराने के साथ स्थानीय उत्पादकों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ‘Vocal for Local’ की भावना को सशक्त करते हुए ‘Local for Global’ का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि चंपावत को आदर्श और श्रेष्ठ जिला बनाने के उद्देश्य से अनेक विकासपरक परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला अस्पताल में ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड के Critical Care Block का निर्माण कराया जा रहा है। विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के साथ जाम की समस्या के समाधान हेतु Multy Story का निर्माण भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2