Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने 131 नवनियुक्त शिक्षकों और चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र,...

मुख्यमंत्री धामी ने 131 नवनियुक्त शिक्षकों और चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, प्रदेश के विकास में भागीदारी का किया आह्वान….

देहरादून, उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित 131 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

May be an image of 16 people, dais and textमुख्यमंत्री ने कहा, “आप सभी उत्तराखंड के भविष्य निर्माता हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण मनोयोग, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आपकी योग्यता और परिश्रम से प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।”

May be an image of 1 person and daisउन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के समस्त रिक्त पदों को शीघ्र भरने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे अपने काम को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करें, ताकि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हो सके और प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाया जा सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2