जसपुर में किसानों के प्रदर्शन में हुआ हंगामा, अधिकारी को बनाया बंधक

hangama

उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दीपावली सहित पांच त्यौहार बीतने के बाद क्षेत्र भर के किसान अपनी धान की फसलों को लेकर पुनः विक्रय करने के लिए नगर की अनाज मंडी पहुंचे थे। वहां मौजूद राइस मिलरो और मंडी अधिकारियों ने किसानों की फसल को क्रय करने से साफ इनकार कर दिया था इससे गुस्साए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जसपुर में किसानों के प्रदर्शन में हुआ हंगामा

जसपुर मंडी में आज करीब तीन दिन बाद फिर से किसानों की फसल खरीद बंद कर दी गई है। जिससे मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गई। इससे परेशान गुस्साए किसानों ने सरकार से लेकर अधिकारियों और राइसमिलरो पर मिली भगत, सरकार द्वारा लिमिट नहीं बढ़ाने, मंडी अधिकारियो द्वारा टोल नहीं कराने व राइसमिलरो द्वारा धान नहीं खरीदने सहित अनेक आरोप लगाते हुए मंडी का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने अधिकारी को बनाया बंधक

मामले की जानकारी पर जसपुर क्षेत्रीय वर्तमान और पूर्व विधायक दोनों मौके पर पहुंचे और मध्यस्था कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। जिसको लेकर राइस मिलरो द्वारा जारी प्रस्ताव एक दिन में 50 ट्रॉली की धान टोल करने का प्रस्ताव किसानों के समक्ष रखा जिसको किसानों द्वारा ठुकराते हुए बाहर खड़ी सभी ट्रॉली की धान तुलाई एक साथ करने की बात कही है। जिस कारण मामले का हल नहीं निकल सका है।

हंगामे को देख जब डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र जब मौके पर पहुंचे तो परेशान गुस्साए किसानों ने डिप्टी आरएमओ का घेराव कर जमकर हंगामा करते हुए सभी समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई। लेकिन अधिकारी द्वारा किसानों की समस्या में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने से किसान भड़क गए और उन्होंने जारी धान टोल को भी रुकवा दिया और साथ ही अधिकारी को भी बंधक बना डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here