Homeराज्यउत्तराखण्डयहां बाइक और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में दो ममेरे भाइयों...

यहां बाइक और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत

accident

गैरसैंण: चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही के पास गुरूवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बाइक और कार की जोरदार टक्कर में दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।

तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 9 बजे राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, से अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। जब वो बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहंचे, तो चमोली की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दो जवान बेटों को इस तरह हादसे में खो देने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भीषण हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाना पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन भारी मात्रा में खून बहने से राहुल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है। आज शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही पुलिस मामले की जाँच मं जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular