Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी में खाई में गिरी कार , चालक की मौत, 8 घायल....

पौड़ी में खाई में गिरी कार , चालक की मौत, 8 घायल….

पौड़ी, उत्तराखंड : उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जनपद के पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग का है, जहां करीब 11:40 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य 8 लोग घायल हो गए।

घायलों में दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल हुए लोग:

  • सरिता देवी (40 वर्ष)
  • सोनाक्षी (16 वर्ष)
  • सोमिया (9 वर्ष)
  • आरती देवी
  • आरुसी
  • पाहू देवी
  • सुनंदा
  • अनिकेत

मृतक की पहचान:

  • धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष), पेशे से ड्राइवर, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular