Sunday, March 8, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देर रात विवाह समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त, एक भाई की...

देर रात विवाह समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल…

टिहरी गढ़वाल – देर रात टिहरी के थत्यूड़ में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड़-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर दूर पावर हाउस के पास उनकी कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में गंभीर सिंह (53) और महावीर सिंह (48) सवार थे।

स्थानीय पुलिस और निवासियों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। बाद में 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनके भाई गंभीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार को शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया गया।

#TehriGarhwal #ThatyudAccident #CarAccident #RoadAccident #Uttarakhand #Deceased #SeriousInjured #LateNight #WeddingCelebration

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2