Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदीपावली से पहले इन चीजों को ले आएं घर, बरसेगी मां लक्ष्मी...

दीपावली से पहले इन चीजों को ले आएं घर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

देहरादून : दीपावली का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन माता लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। खास बात यह है कि अगर आप दीपावली से पहले कुछ विशेष वस्तुएं अपने घर में लाते हैं, तो इससे न केवल घर का वास्तु संतुलित होता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

1.धातु का कछुआ घर लाना है बेहद शुभ

दीपावली से पहले घर में धातु का कछुआ लाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कछुआ सकारात्मक ऊर्जा, दीर्घायु और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर की उत्तर दिशा या ईशान कोण में रखने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। यह उपाय आर्थिक स्थिति सुधारने और सौभाग्य बढ़ाने में सहायक होता है।

2.नारियल है शुभता का प्रतीक

नारियल को मां लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है, और इसे शुभता का प्रतीक भी कहा गया है। दीपावली से पहले जटा वाला नारियल घर लाना बेहद फलदायक होता है। इसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में, या फिर पूजा घर में माता लक्ष्मी के पास रखें। दीपावली की शाम इसे लक्ष्मी पूजन में भी अर्पित किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

3.तुलसी का पौधा घर में लाएगा सकारात्मकता

तुलसी को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो दीपावली से पहले इसे जरूर लाएं और उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि में सहायक होता है। तुलसी की उपस्थिति से वातावरण भी शुद्ध और शांत रहता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular