Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: देहरादून से बड़ी खबर – कैबिनेट बैठक खत्म, 4 अहम प्रस्तावों...

ब्रेकिंग: देहरादून से बड़ी खबर – कैबिनेट बैठक खत्म, 4 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून : देहरादून में मंगलवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल चार प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।

  1. उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सत्र की तिथि और स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है।

  2. उत्तराखंड विशेष शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी मिल गई है। इसके अंतर्गत 135 नए पदों का सृजन किया गया है।

  3. पंचायती राज विभाग से संबंधित एकल मंत्रिमंडलीय समिति ने अपनी रिपोर्ट बैठक में पेश की।

  4. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तीसरे चरण के प्रारंभ होने की स्थिति में कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular