Homeराज्यउत्तराखण्डकर्मचारियों को दिवाली से पहले धामी सरकार का तोहफा, बोनस और महंगाई...

कर्मचारियों को दिवाली से पहले धामी सरकार का तोहफा, बोनस और महंगाई भत्ता हुआ जारी

उत्तराखंड के कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है। धामी सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। धामी सरकार ने दीपावली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर दिए।

कर्मचारियों को दिवाली से पहले धामी सरकार का तोहफा

धामी सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बोनस और महंगाई भत्ता हुआ जारी

प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले तोहफा दे दिया है। इसी के साथ कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का फैसला लिया है। जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular