Homeराज्यउत्तराखण्डभीमताल से मिला 15 दिन से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का...

भीमताल से मिला 15 दिन से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव, जांच में जुटी पुलिस।

नैनीताल – तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव 15 दिन बाद भीमताल से मिला। नैनीताल पुलिस लगातार रेंजर की तलाश कर रही थी। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को रेंजर का सुराग मिला था।

15 दिन बाद मिला लापता रेंजर का शव

बता दें 15 दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटी हुई थी। पुलिस को रेंजर सीसीटीवी फुटेज में हल्द्वानी से भीमताल की तरफ जाते दिखे थे। जिसके बाद पुलिस ने भीमताल में रेंजर की खोजबीन शुरू की।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम ने बुधवार को रेंजर का शव भीमताल से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही रेंजर की मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे। फिलहाल घटना की सूचना रेंजर हरीश चंद्र पांडे के परिजनों को दे दी है।

29 नवंबर से लापता थे रेंजर

बता दें कि ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular