Homeराज्यउत्तराखण्डलालकुआं वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की जीत , धन सिंह बिष्ट...

लालकुआं वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की जीत , धन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस की मीना रावत को दी मात….

देहरादून : उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज से शुरू हो गई है। प्रदेश भर में कुल 19,81,200 मतदाता अपने प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में कुल 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 100 नगर निकायों के चुनाव परिणामों का ऐलान किया जाएगा।

प्रदेश के कुल 30,29,028 मतदाताओं में से 19,81,200 ने मतदान किया। राजधानी देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों के साथ-साथ मेयर पद के चुनाव परिणाम भी आज घोषित होंगे, जिस पर सभी की नजरें हैं। देहरादून में कुल 432,000 वोटों की गिनती की जाएगी और इसके लिए 7 विशेष गिनती केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे।

प्रारंभिक परिणाम:

  • लालकुआं नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस की मीना रावत को 200 से अधिक वोटों से हराया और सभासद पद पर जीत दर्ज की।
  • हरिद्वार में वार्ड नंबर 3 से सचिन कुमार आर्य ने 398 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
  • नैनीताल के वार्ड नंबर 1 स्टॉफ हाउस से रमेश प्रसाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद की स्थिति: प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

रामनगर (नैनीताल) में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। पोस्टल बैलेट में भाजपा के मदन जोशी को 33 वोट मिले, जबकि निर्दलीय नरेंद्र शर्मा को 17, मोहम्मद अकरम को 7, भुवन पाण्डेय को 9 और अन्य प्रत्याशियों को कम वोट मिले। एक पोस्टल बैलेट निरस्त कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular