Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस की यात्रा पर बीजेपी का तंज, कहा यात्रा को सफल बनाने...

कांग्रेस की यात्रा पर बीजेपी का तंज, कहा यात्रा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने की जुगत में लगी कांग्रेस

देहरादून – उतराखंड में प्रदेश कांग्रेस, केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने की जुगत में लगा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस को यात्रा के समापन के मौके पर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान और राहुल गांधी को पदयात्रा में आने का निमंत्रण भेजा है। प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही राहुल गांधी के कार्यक्रम के मिलने की भी उम्मीद है।

वही भाजपा पहले से इस पदयात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा के  प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है की यह हास्यपद स्थिति है कांग्रेस ने कई चीजों को नकारा है। और देवी देवताओं का उपहास उड़ाया है ये देश को जनता भली भांति जानती है। कांग्रेस राहुल गांधी, सोनिया गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे को बुलाए या पदयात्रा, चौपाल लगा ले, जो मर्जी कांग्रेस कर ले उत्तराखंड की जनता गुमराह नहीं होगी। केदारनाथ मे होने वाले उपचुनाव में कोंग्रेस राजनीति करनी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस को सलाह दी है की कांग्रेस को प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए और जनता को गुमराह करने का काम बंद करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular