नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 30 ग्राम चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार।

उत्तरकाशी – मनेरी पुलिस ने (1 kg 30 gram) भांग की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी लगातार सक्रिय हैं। कप्तान ने सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एसओजी की टीम को सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सीओ, प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण मे कोतवाली पुलिस मनेरी द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल एवं प्रभारी SOG प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जानकारी जुटाते बीते रात्रि (मंगलवार) मनेरी मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खण्डर से 3 युवकों जितेन्द्र, मनवीर व देवेन्द्र को क्रमशः 446 ग्राम, 434 ग्राम व 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। तस्करों के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here