Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड समेत...

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश।

देहरादून – केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है। उत्तराखंड में आईएएस शैलेश बगोली गृह सचिव के पद पर हैं और साथ ही वह सीएम धामी के सचिव का भी दायित्व संभाल रहे हैं। आयोग ने यह आदेश निष्पक्ष लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लिया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि नए गृह सचिव के लिए चुनाव आयोग को जल्द ही अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। निर्वाचन आयोग ही नए गृह सचिव का नाम तय करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2