Homeराज्यउत्तराखण्डबाजपुर में नाली को लेकर बवाल, दो पक्षों में पुलिस थाने में...

बाजपुर में नाली को लेकर बवाल, दो पक्षों में पुलिस थाने में हुई मारपीट

policeबाजपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में दो पक्षों नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहाँ पर दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बाजपुर में दो पक्षों में विवाद, थाने में ही भिड़ने लगे 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बाजपुर के गांव खमरिया निवासी एक व्यक्ति अपने घर के आगे नाली पर स्लैब डाल रहा था. जिसका पड़ोसियों ने विरोध किया और दोनों के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए आपस में ही भिड़ने लगे.

पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में 

जिसके बाद हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने बीच-बचाव कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के तरफ से कुछ लोग भी कोतवाली पहुंचे जिन्होंने दोनों पक्षों का आपस में समझौता कराने की बाद कही. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के किशन, अर्जुन, कैलाश, बलवंत, गौरव सिंह और राकेश कुमार पर शांतिभंग की कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें हिरासत में लिया गया है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular