महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र से विमान दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ पर डिप्टी CM अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. जिसके बाद मौके पर हडकंप मच गया. हादसे में 5 लोगों की मौत पुष्टि हुई है.

विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी दौरान जब चार्टर प्लेन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था तो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक ये हादसा सुबह के समय पर हुआ है.

डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 अन्य लोग की मौत हो गई है. इसके आलावा कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अजित पवार की मौत के बाद से पूरे देश भर  में शोक की लहर है.

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जताया शोक 

अजित पवार की विमान दुर्घटना के बाद देश भर में शोक की लहर है. उनके निधन की दुखद खबर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here