फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में एक और ट्रेवल एजेंसी संचालक आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 3 संचालकों की हो चुकी है गिरफ़्तारी।

देहरादून – एक और Travel agency संचालक आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अब तक फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मामले में 3 Travel agency संचालकों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

यात्रियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराने पर नोएडा की Travel agency “Explore Rahein travels” के संचालक को दून पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार।

अभियुक्त द्वारा झारखंण्ड से चार धाम दर्शन के लिए आये 06 सदस्यीय दल को उपलब्ध कराया था फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।

यात्रियों की तहरीर पर ट्रेवल एजेंसी संचालक के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर दर्ज हुआ था अभियोग।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ट्रैवल एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर की गई थी रवाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here