Homeराज्यउत्तराखण्डओवरस्पीड ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के...

ओवरस्पीड ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग घायल – कार के उड़ गए परखच्चे ..

उत्तराखंड : उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा तिमली जंगल क्षेत्र में हुआ, जहां सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रही कार और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में विकासनगर के बालूवाला क्षेत्र का परिवार सवार था—पति, पत्नी, उनकी बेटी और ड्राइवर। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक बीच सड़क में फंस गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular