Homeराज्यउत्तराखण्डघास काटने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों...

घास काटने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के रिंगोड़ा गांव की एक 60 वर्षीय महिला तुलसी देवी को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। महिला बुधवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ हाईवे किनारे घास काटने गई थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसे घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया।

घटना रिंगोड़ा मजार के पास हुई, जब तुलसी देवी अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। बाघ के हमले के बाद, महिला को घसीटते हुए लगभग 500 मीटर दूर कोसी नदी के पास ले जाया गया। अन्य महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

वन कर्मियों ने महिला का शव बरामद किया और उसे 2 किलोमीटर तक पैदल ले जाकर गांव तक लाए। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला व कोसी रेंजर शेखर तिवारी के प्रयासों के बावजूद वे शांत नहीं हुए। ग्रामीणों ने डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग की।

#TigerAttack #Ramnagar #RingodaVillage #Tulsidevi #WildlifeConflict #KosiRiver #VillagersProtest #HighwayJam #ForestDepartment #RamNagarNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular